Monday, December 8, 2008
कोई दीवाना कहता है कोई पागल समझता हैमगर धरती की बेचैनी को बस बादल समझता है,मैं तुझसे दूर कैसा हुँ तू मुझसे दूर कैसी हैये मेरा दिल समझता है या तेरा दिल समझता है !!!समुँदर पीर का अंदर है लेकिन रो नहीं सकताये आसुँ प्यार का मोती है इसको खो नहीं सकता ,मेरी चाहत को दुल्हन तू बना लेना मगर सुन लेजो मेरा हो नहीं पाया वो तेरा हो नहीं सकता !!!मुहब्बत एक एहसानों की पावन सी कहानी हैकभी कबीरा दीवाना था कभी मीरा दीवानी है,यहाँ सब लोग कहते है मेरी आँखों में आसूँ हैंजो तू समझे तो मोती है जो न समझे तो पानी है !!!भ्रमर कोई कुमुदनी पर मचल बैठा तो हँगामाहमारे दिल में कोई ख्वाब पला बैठा तो हँगामा,अभी तक डूब कर सुनते थे हम किस्सा मुहब्बत कामैं किस्से को हक़ीक़त में बदल बैठा तो हँगामा !!!
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment